‘जीवन रक्षा के लिए सक्षम बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है’:200 एनएसएस स्वयंसेवकों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न; अंजली कुमारी पहले स्थान पर रहीं
दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कोषांग की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के सौजन्य से मधुबनी जिले के 200 एनएसएस स्वयंसेवकों के शिविर का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय के जुबिली हॉल में आयोजित समापन समारोह…

