मऊ में ब्लैंकेट की जगह पार्सल में निकली सूजी-कीड़े:ब्लिंकिट से मंगाया था कंबल; पैकेट खोलते ही जिंदा-मरे कीड़े मिले, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

मऊ में ब्लैंकेट की जगह पार्सल में निकली सूजी-कीड़े:ब्लिंकिट से मंगाया था कंबल; पैकेट खोलते ही जिंदा-मरे कीड़े मिले, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने ब्लिंकिट से ब्लैंकेट मंगाया था। डिलीवरी के बाद जब उसने पार्सल खोला तो अंदर ब्लैंकेट की जगह सूजी जैसा खाद्य पदार्थ और उसमें जिंदा व मरे हुए कीड़े मिले। यह देखकर ग्राहक हैरान रह गया। पुरानी तहसील मोहल्ले के निवासी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ब्लैंकेट का ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर घर पहुंचा। ग्राहक ने जैसे ही पैकेट खोला, उसमें ब्लैंकेट के बजाय सूजी जैसा पदार्थ दिखाई दिया। इसी के साथ उसमें कई जिंदा और मरे हुए कीड़े भी मिले। पैकिंग और डिलीवरी व्यवस्था पर सवाल घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने ऑनलाइन सामान की पैकिंग, वेयरहाउस में रखरखाव और डिलीवरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कपड़े के सामान के लिए बुक किए गए पार्सल में खाद्य सामग्री और कीड़े मिलने को लोगों ने गंभीर लापरवाही बताया। शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची मामले के बाद ग्राहक ने खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि पार्सल में खाद्य सामग्री और कीड़े किस स्तर पर पहुंचे। वेयरहाउस से पैकिंग तक होगी जांच जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गड़बड़ी वेयरहाउस में सामान के रखरखाव के दौरान हुई या पैकिंग अथवा डिलीवरी प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई। फिलहाल विभागीय टीम मामले से जुड़े तथ्यों और पार्सल की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति अजीबोगरीब मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा है। फिलहाल जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ब्लैंकेट के पार्सल में सूजी और कीड़े कैसे पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *