टोंक में जलदाय मंत्री करेंगे ध्वजारोहण:वीरांगनाओं समेत उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

टोंक में जलदाय मंत्री करेंगे ध्वजारोहण:वीरांगनाओं समेत उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

टोंक जिले में शनिवार 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सुबह 8.59 बजे पहुंचेंगे और 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में पुलिस, एनसीसी और स्काउट गाइड्स की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और जिले में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। 8.59 बजे पहुंचेंगे मंत्री, 9 बजे होगा ध्वजारोहण टोंक जिले में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जाएगा। समारोह पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त को पुलिस परेड मैदान में होगा। जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी होंगे। वे सुबह 8.59 बजे पुलिस परेड मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस, एनसीसी और स्काउट गाइड्स की परेड ध्वजारोहण के बाद जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पुलिस, एनसीसी तथा स्काउट गाइड्स की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का होगा सम्मान जिला स्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और कलेक्टर टीना डाबी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान करेंगे। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों के स्टूडेंट्स देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक नृत्य और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *