गयाजी में आजादी का जश्न, प्रभारी मंत्री फहराएंगे तिरंगा:महादलित टोलों में भी कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की दी जाएगाी जानकारी
गयाजी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में होगा। सुबह 9:05 बजे यहां तिरंगा फहराया जाएगा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रम होंगे। गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सुबह 9:40 बजे आयुक्त,…

