हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत, जीजा गंभीर घायल; सोरों घाट जाते समय जैतपुर के पास हादसा

हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत, जीजा गंभीर घायल; सोरों घाट जाते समय जैतपुर के पास हादसा

हाथरस में शुक्रवार रात कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से कासगंज के सोरों घाट कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के खोड़ा हाजीपुर निवासी 20 वर्षीय अजीत पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है। हादसे में अजीत को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार उसका जीजा राम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राम को इलाज के लिए किया रेफर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी घायल और मृतक के परिजनों को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने अजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक अजीत मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अविवाहित था। कांवड़ लेने जाते समय हुए हादसे में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *