सुल्तानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DM इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। मीडिया से बात करते हुए डीएम इंद्रजीत सिंह ने सभी देशवासियों और सुल्तानपुर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय सम्मान के साथ यह पर्व मनाया गया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और जिले के नागरिक शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन और अपनी पूरी टीम से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव से अपना कार्य करें तथा नागरिकों की निष्ठापूर्वक सेवा करें। इसी क्रम में सीताकुंड धाम पर गोमती मित्रों ने भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोमती मित्र मंडल परिवार के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप मदन सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सीताकुंड धाम पर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस कार्यक्रम में संरक्षक रतन का सावधान, मुन्ना सोनी, मुन्ना पाठक, संत कुमार प्रधान सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


