सलूंबर में शुक्रवार देर शाम भाजपा जिला संगठन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाली। सलूंबर नगर, मेवल और छप्पन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर बाइक और ट्रैक्टरों पर सवार हुए। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, विधायक शांता देवी मीणा और नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली लवकुश स्कूल एवं चुंगी नाका से शुरू होकर बस स्टैंड, सूरजपोल, गांधी चौक, रावली पोल और पाल दरवाजा से गुजरी। इसका समापन फिर से लवकुश स्कूल पर हुआ। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर और स्वागत किया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी और उदयपुर देहात जिला मंत्री करण सिंह पवार सहित कई पदाधिकारी ट्रैक्टर के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, विधायक शांता देवी मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


