घाटमपुर में शेड गिरने से बुजुर्ग की मौत:विधायक सरोज कुरील ने परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद का भरोसा दिया
घाटमपुर के रेऊना कस्बे की बाजार में सीमेंटेड शेड अचानक भरभराकर गिरने से बुजुर्ग की मौत और दो लोगों के घायल होने की घटना पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने गहरा दुख जताया। मंगलवार को विधायक गौरा गांव पहुंचीं और हादसे में जान गंवाने वाले सेवाराम (70) के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।…

