कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का निधन:ललितपुर में बुधवार सुबह 9 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, लंबे समय से बीमार थे

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का निधन:ललितपुर में बुधवार सुबह 9 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, लंबे समय से बीमार थे

ललितपुर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद दुर्गा प्रसाद कुशवाहा (77) का मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे निधन हो गया। वे मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से श्वांस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 30 सितंबर को सुबह 9 बजे उनके निज निवास पिसनारी बाग, बयाना नाला के पास से निकलेगी। इसके बाद इलाइट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुर्गा प्रसाद कुशवाहा 2016 से 2019 तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। वे 1995 में कुशवाहा समाज के भी जिलाध्यक्ष थे। इसके अलावा, वे 1998 से 2003 और 2007 से 2012 तक ललितपुर नगर पालिका परिषद में पार्षद भी रहे। उनके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी पुत्रवधु सविता कुशवाहा वर्तमान में वार्ड नंबर 13, पिसनारी बाग क्षेत्र से पार्षद हैं। पुत्र गिरधारी कुशवाहा ने बताया कि उन्हें 26 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *