रोहतक के गांव खरावड़ के पास महेंद्रा पेट्रोल पंप के साथ परचून की दुकान से एक युवक ने करीब 3 हजार रुपए का सामान खरीदा और बिना पैसे दिए गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की। पेट्रोल पंप के मालिक विपिन यादव ने बताया कि सुबह एक युवक गाड़ी में आया और पंप के साथ बनी परचून की दुकान से करीब 3 हजार रुपए की सिगरेट वाइपर खरीदी। युवक अपने फोन से स्कैनर पर पेमेंट करने लगा, लेकिन स्कैनर स्कैन न होने की बात कही। युवक ने गाड़ी से पैसे लाने के लिए बोला और गाड़ी की तरफ चला गया। गाड़ी लेकर फरार हो गया आरोपी
विपिल यादव ने बताया कि युवक जब पैसे लेने गाड़ी में गया तो उसमें बैठकर बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। युवक स्कोर्पियो गाड़ी में आया था, जिसमें 5-6 युवक ओर बैठे थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। दुकान में सामान लेते हुए और स्कैनर पर पेमेंट करने का दिखावा करने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें युवक साफ दिखाई दे रहा है। ग्रुपों में वीडियो शेयर कर पता लगाने का प्रयास
पेट्रोप पंप के मालिक विपिन यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कई ग्रुपों में डालकर युवक का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। युवक आसपास का ही रहने वाला है, जिसके बारे में कुछ जानकारी मिली है। अभी मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। अपने स्तर पर युवक को तलाश कर रहे है। पुलिस के पास नहीं आई कोई शिकायत
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि अभी परचून की दुकान से चोरी के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पेट्रोल पंप के मालिक ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। जब उनकी तरफ से कोई शिकायत मिलेगी, तो उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

