सूने मकान का ताला तोड़कर गहने-नगदी चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात, दोनों के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज
अजमेर में दिनदहाड़े सूने मकान से चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेसी नगर, चौरसियावास निवासी नवाब खान उर्फ शाहरूख (25) पुत्र मोलाचीता और अकबर खान (30) पुत्र मिठु खान…

