करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मैराथन; पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और युवा हुए शामिल

करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मैराथन; पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और युवा हुए शामिल

करौली में बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मैराथन दौड़ हुई। इसमें पुलिस अधिकारी, जवान, खिलाड़ी, शहरवासी और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक आयोजित की गई। इसका मकसद पुलिस और आम लोगों के बीच भरोसा बढ़ाना और फिटनेस के लिए जागरूकता फैलाना था। मैराथन में सभी प्रतिभागियों ने काफी उत्साह दिखाया। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ऐसी दौड़ और खेल गतिविधियां हो रही हैं। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को फिट रखने के साथ आमजन को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे, जिनसे पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। इस कार्यक्रम में डीएसपी किशोर भदौरिया समेत कई पुलिस अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *