नाकाबंदी तोड़कर भागा तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा:62.430 किलो डोडा-पोस्त बरामद; ब्रेजा कार जब्त

नाकाबंदी तोड़कर भागा तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा:62.430 किलो डोडा-पोस्त बरामद; ब्रेजा कार जब्त

बालोतरा में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्कर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बिना नंबर की ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 62 किलो 430 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी बुधाराम निवासी फिंच, पुलिस थाना लूणी, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा कार चालक एसपी राजेश कुमार कांवत ने बताया- नशाखोरी पर नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी योगेश चौधरी के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी अनु चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिलने पर डोली साहिबनगर-डोली इलाके में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर की ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर कार भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। तलाशी में मिला डोडा-पोस्त पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध डोडा-पोस्त मिला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 62.430 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा कार भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने कार चालक बुधाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी फिंच, पुलिस थाना लूणी, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में कल्याणपुर थाने के एएसआई रूपसिंह, हैड कांस्टेबल दीपसिंह, कांस्टेबल ओमदान, जोगेंद्र कुमार, डालूराम, हरीराम, मोतीराम और जांवताराम शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *