ओवरलोडिंग पर बस का पंजीयन निरस्त

सागर| परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस का पंजीयन निरस्त कर दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इसे स्क्रैप करने के आदेश दिए हैं। बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0639 पर यह कार्रवाई की गई। इसी क्रम में बहेरिया तिराहा, भोपाल रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक 18 बसों की जांच में 7 बसों में गंभीर खामियां मिलीं। इनमें दस्तावेजों की कमी, अधिक किराया वसूली, एचएसआरपी नंबर प्लेट का अभाव, चालक-परिचालक का यूनिफॉर्म में न होना, सुरक्षा उपकरणों की कमी शामिल है। इन पर कार्रवाई कर कुल 36600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान स्कूल वाहन पंजीयन क्रमांक AP24Y3207 बिना परमिट और फिटनेस के संचालित मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। विभाग ने स्लीपर बस संचालकों को एआईएस-119 मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *