सागर| शहर की पुलिस पर चंद बदमाश हावी दिख रहे हैं। खुद को 4141 गैंग का बताते हुए बदमाशों ने कुछ दिन पुराना उत्पात मचाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस को चुनौती दी है। वीडियो तीन-चार दिन पुराना रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। जमकर गाली-गलौज करते हुए दुकानों में तीन-चार लड़के हाथ में कटर-चाकू लिए तोड़फोड़ कर रहे हैं। खड़े वाहनों को गिरा रहे हैं। यह कटरबाजों की वही गैंग है, जिसे पुलिस कई बार सबक सिखा चुकी है। लेकिन नशे में इन्हें कोई होश नहीं रहता।


