वैशाख पूर्णिमा पर सरोवर सरकार हनुमान मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण 1 मई को

सागर| संजय ड्राइव स्थित सरोवर सरकार हनुमान मंदिर में वैशाख पूर्णिमा पर 1 मई को दोपहर 12 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा। पुजारी जय नारायण शास्त्री ने बताया कि दोपहर 2 बजे सत्यनारायण कथा, 3 बजे रुद्राभिषेक, 4 बजे नवग्रह शांति पूजन और माता अन्नपूर्णा पूजन होगा। शाम 4:30 बजे हवन-आरती और 5 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ रखा गया है। रात 8 बजे महाआरती के साथ समापन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *