Breaking- एमपी के बीजेपी सांसद के भाई ने खुदकुशी की, पसरा शोक

Breaking- एमपी के बीजेपी सांसद के भाई ने खुदकुशी की, पसरा शोक

MP Gyaneshwar Patil News- एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने खुदकुशी कर ली है। सांसद पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खुदकुशी की है। उन्होंने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बडी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और परिचित, दोस्त व रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच गए, अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की खबर फैलते ही पार्टी में शोक पसर गया। बडी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और परिचित, दोस्त व रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच गए हैं। अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा लग चुका है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल का खेत के कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। भोलड़ा गांव स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *