अजमेर में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बंगाल में प्रसिध्द हुई झालमुरी वितरित की । फोटो : वाहिद पठानबीकानेर में भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा नेता महावीर रांका व रवि मेघवाल ने केईएम रोड पर लोगो को झालमुडी व रसगुल्ले खिलाकर दी जीत की बधाई। फ़ोटो नौशाद अलीउदयपुर में बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में झालमुडी खाते एवं पटाखे छोड़ खुशी जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता। फोटो प्रमोद सोनीजोधपुर में आसमान में चमकती आतिशबाजी ने इस ऐतिहासिक पल को और भी यादगार बना दिया। हर पटाखे की गूंज में जीत का उत्साह झलक रहा था और माहौल देशभक्ति व उत्सव के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। फोटो एसके मुन्नाप.बंगाल की जीत का जश्न जोधपुर में पूरे जोश और अंदाज के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बंगाली स्वाद ‘झालमुरी’ का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दींजबलपुर में भाजपा कार्यकर्ता झालमुरी का वितरण करते हुए। फोटो— अफरोज खानभरतपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नगाडों के साथ नृत्य कर जश्न मनाया। फोटो— विनोद शर्मासीकर में चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़ाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। फोटो पंकज पारमुवालजयपुर में भाजपा कार्यकर्ता जीती की खुशी में झालमुरी का वितरण करते हुए। फोटो— अनुग्रह सोलोमन