पूर्व RJD विधायक पप्पू खान के घर पर रेड:फर्जी कागजात पर पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री का आरोप; SDPO बोले- गिरफ्तारी होगी

पूर्व RJD विधायक पप्पू खान के घर पर रेड:फर्जी कागजात पर पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री का आरोप; SDPO बोले- गिरफ्तारी होगी

बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व RJD विधायक मोसादुन्नबी उर्फ पप्पू खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आज दोपहर वेना थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के आवास, बिहार थाना क्षेत्र के गढपर पर छापेमारी की। मामला फर्जी कागजात पर पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है। एसडीपीओ ने कहा है कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी होगी। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वेना, रहुई, हरनौत, चेरो और बिहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना घर से फरार हो गए। जमीन धोखाधड़ी और कब्जे का मामला सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई वेना थाना में दर्ज एक कांड के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक और उनकी पत्नी पर साजिश के तहत फर्जी कागजातों के आधार पर दूसरे की जमीन अपने नाम कराने और उस पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप है। पुलिस जांच में ये आरोप सत्य पाए गए हैं, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आवास पर दबिश दी। हालांकि दोनों ही घर में मौजूद नहीं थे। 2023 में दर्ज हुआ था मामला अधिकारी के अनुसार, विवाद की जड़ साल 2020-21 का एक जमीन सौदा है। आरोप है कि पप्पू खान ने एक साजिश रचकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कीमती जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी आफरीन सुल्ताना के नाम करा ली थी। इस मामले में 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आवास की तलाशी ली है। लेकिन दोनों नामजद आरोपी हाथ नहीं आए हैं। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी और कानून के मुताबिक आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है। इलाके में इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व RJD विधायक मोसादुन्नबी उर्फ पप्पू खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आज दोपहर वेना थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के आवास, बिहार थाना क्षेत्र के गढपर पर छापेमारी की। मामला फर्जी कागजात पर पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है। एसडीपीओ ने कहा है कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी होगी। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वेना, रहुई, हरनौत, चेरो और बिहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना घर से फरार हो गए। जमीन धोखाधड़ी और कब्जे का मामला सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई वेना थाना में दर्ज एक कांड के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक और उनकी पत्नी पर साजिश के तहत फर्जी कागजातों के आधार पर दूसरे की जमीन अपने नाम कराने और उस पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप है। पुलिस जांच में ये आरोप सत्य पाए गए हैं, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आवास पर दबिश दी। हालांकि दोनों ही घर में मौजूद नहीं थे। 2023 में दर्ज हुआ था मामला अधिकारी के अनुसार, विवाद की जड़ साल 2020-21 का एक जमीन सौदा है। आरोप है कि पप्पू खान ने एक साजिश रचकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कीमती जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी आफरीन सुल्ताना के नाम करा ली थी। इस मामले में 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आवास की तलाशी ली है। लेकिन दोनों नामजद आरोपी हाथ नहीं आए हैं। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी और कानून के मुताबिक आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है। इलाके में इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *