MP news: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बढ़ती के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम 4 बजे आदेश जारी कर बताया कि अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगी। यह नया समय 21 अप्रेल 2026 से प्रभावी होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ते तापमान से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शाजापुर में पारा 4 डिग्री पार कर सकता है।

आंगनवाड़ी का भी बदला समय
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 2:00 बजे तक लक्ष्य अनुसार नामांकन, आधार अपडेशन एवं अपार आईडी एवं अन्य कार्य शाला में उपस्थित रहकर समय सीमा में पूर्ण करेंगे। आदेश में आगे बताया गया कि जिले में संचालित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
शाजापुर में लगातार बढ़ रही गर्मी
नगर में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विगत एक सप्ताह से नगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा बना हुआ है। तीखी धूप के कारण लोग दिन के समय घर से निकलने में भी परहेज कर रहे है। दिनभर चल रही गर्म हवाओं ने लोगो की और ज्यादा हालत खराब कर दी है। नगर में 13 अप्रेल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान लगातार 40 डिग्री और इससे ज्यादा तक पहुंच रहा है। 13 से 14 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकल रहे है। घरों में भी लोग एसी-कूलर से गर्मी से राहत मिल रही है। सोमवार को भी नगर का अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों में भी बदला गया स्कूलों का समय
बता दें कि, शाजापुर पहला जिला नहीं है जहां बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इससे पहले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, धार, खंडवा, रतलाम, खरगोन, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, मुरैना, श्योपुर, बैतूल, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, हरदा और मंदसौर में जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है।


