37 पुलिसकर्मियों को दिए उत्तम व अति उत्तम सेवा पदक:एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, बच्चों ने भी जीती क्विज

37 पुलिसकर्मियों को दिए उत्तम व अति उत्तम सेवा पदक:एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, बच्चों ने भी जीती क्विज

राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में खाकी का शौर्य और अनुशासन देखने को मिला। जिला स्तरीय समारोह में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने परेड की सलामी ली और जिले के उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने बीते साल अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उत्कृष्ट मिसाल पेश की। समारोह का आगाज सुबह परेड के साथ हुआ। एसपी ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए मंच को सलामी दी। एसपी सागर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस का इतिहास गौरवशाली रहा है और हर जवान को ‘अपराधियों में डर-आमजन में विश्वास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करना चाहिए। एसपी ने फील्ड में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह और अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए। पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी कम करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस की स्मृति में एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया। जवानों को इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी सिटी गोपाल ढाका, डीएसपी ग्रामीण हरिसिंह धायल सहित जिले के सभी थानाधिकारी और पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *