जमुई में ऑटो पलटा, एक परिवार के 3 घायल:महिला की हालत गंभीर, पटना रेफर; तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ा

जमुई में ऑटो पलटा, एक परिवार के 3 घायल:महिला की हालत गंभीर, पटना रेफर; तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ा

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गेनाडीह के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान गुगुलडीह निवासी टुकनीमा देवी, उनकी बेटी शिल्पी कुमारी (6) और नन लाल मांझी (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद टुकनीमा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया था महिला के पति मुद्रिका मांझी ने बताया कि वे सभी केवाल गांव से लठाने में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गेनाडीह के पास ऑटो तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण पलट गया, जिससे सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। इस घटना ने गिद्धौर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा उपायों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गेनाडीह के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान गुगुलडीह निवासी टुकनीमा देवी, उनकी बेटी शिल्पी कुमारी (6) और नन लाल मांझी (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद टुकनीमा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया था महिला के पति मुद्रिका मांझी ने बताया कि वे सभी केवाल गांव से लठाने में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गेनाडीह के पास ऑटो तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण पलट गया, जिससे सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। इस घटना ने गिद्धौर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा उपायों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *