जमुई में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की:15 लाख का नुकसान, ट्रैक्टर, धान कुटनी मिल और थ्रेसर जले, दमकल लेट पहुंची

जमुई में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की:15 लाख का नुकसान, ट्रैक्टर, धान कुटनी मिल और थ्रेसर जले, दमकल लेट पहुंची

जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के बुढीवारी गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को फुलेश्वर यादव के घर के सामने स्थित बिजली पोल के बॉक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी उनके बरामदे में रखे पुआल पर जा गिरी। आग ने तुरंत झोपड़ीनुमा बरामदे को अपनी चपेट में ले लिया। आग में जले थ्रेसर-ट्रैक्टर की तस्वीरें… गेहूं थ्रेसर पूरी तरह जलकर खाक हो गए
आग की चपेट में आने से पास में खड़े बबलू यादव का ट्रैक्टर, उसमें लगी धान कुटनी मशीन (मिल) और गेहूं थ्रेसर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाया। जागेश्वर यादव की छत पर रखा पुआल, शंभू यादव का घर और नरेंद्र यादव के बरामदे का हिस्सा भी आंशिक रूप से झुलस गया। दिनेश यादव, मंटू यादव, मुकेश यादव सहित कई ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद दमकल समय पर नहीं पहुंची। अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
यह भी उल्लेखनीय है कि सिमुलतला थाना से अग्निशमन वाहन पहले ही हटा लिया गया है, जिसके कारण दूसरे स्थानों से गाड़ी मंगाने में देरी होती है। मौके पर पहुंचीं अवर निरीक्षक नीलम कुमारी ने नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विभाग के एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ओवरलोडिंग भी आग का कारण हो सकती है। जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के बुढीवारी गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को फुलेश्वर यादव के घर के सामने स्थित बिजली पोल के बॉक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी उनके बरामदे में रखे पुआल पर जा गिरी। आग ने तुरंत झोपड़ीनुमा बरामदे को अपनी चपेट में ले लिया। आग में जले थ्रेसर-ट्रैक्टर की तस्वीरें… गेहूं थ्रेसर पूरी तरह जलकर खाक हो गए
आग की चपेट में आने से पास में खड़े बबलू यादव का ट्रैक्टर, उसमें लगी धान कुटनी मशीन (मिल) और गेहूं थ्रेसर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाया। जागेश्वर यादव की छत पर रखा पुआल, शंभू यादव का घर और नरेंद्र यादव के बरामदे का हिस्सा भी आंशिक रूप से झुलस गया। दिनेश यादव, मंटू यादव, मुकेश यादव सहित कई ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद दमकल समय पर नहीं पहुंची। अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
यह भी उल्लेखनीय है कि सिमुलतला थाना से अग्निशमन वाहन पहले ही हटा लिया गया है, जिसके कारण दूसरे स्थानों से गाड़ी मंगाने में देरी होती है। मौके पर पहुंचीं अवर निरीक्षक नीलम कुमारी ने नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विभाग के एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ओवरलोडिंग भी आग का कारण हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *