चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से लगभग 24 लाख रुपए मूल्य की 2 किलो 329 ग्राम अफीम और 85 किलो 870 ग्राम डोडा जब्त किया। इसके साथ ही 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना भी बरामद किया गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान दोनों तस्कर फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु नामक दो तस्करों ने अपने घरों में अवैध अफीम और डोडा का बड़ा जखीरा छिपा रखा था। बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गोपनीयता बरतते हुए बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी की। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि पुलिस की आहट पाते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर घने जंगलों की ओर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से लगभग 24 लाख रुपए मूल्य की 2 किलो 329 ग्राम अफीम और 85 किलो 870 ग्राम डोडा जब्त किया। इसके साथ ही 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना भी बरामद किया गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान दोनों तस्कर फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु नामक दो तस्करों ने अपने घरों में अवैध अफीम और डोडा का बड़ा जखीरा छिपा रखा था। बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गोपनीयता बरतते हुए बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी की। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि पुलिस की आहट पाते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर घने जंगलों की ओर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।


