खबर ज़रा हटके : चीन के शंघाई में अशोक गहलोत का ‘बर्थडे सेलिब्रेशन’, जानें किस ऐतिहासिक जगह पर हुई केक कटिंग? देखें VIDEO

खबर ज़रा हटके : चीन के शंघाई में अशोक गहलोत का ‘बर्थडे सेलिब्रेशन’, जानें किस ऐतिहासिक जगह पर हुई केक कटिंग? देखें VIDEO

राजस्थान की सियासत में ‘मारवाड़ के गांधी’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं। राजस्थान में तो गहलोत के जन्मदिन पर भारी उत्साह रहता ही है, लेकिन इस बार की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं। पहली बार राजस्थान के किसी नेता का जन्मदिन ड्रैगन की धरती यानी चीन (China) में बड़े धूमधाम से मनाया गया है।

शंघाई के ऐतिहासिक गार्डन में कटा केक

चीन के बिजनेस हब शंघाई में रह रहे राजस्थानी व्यापारियों ने अशोक गहलोत के प्रति अपनी दीवानगी का इजहार अनोखे अंदाज में किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य दिनेश खोड़निया के नेतृत्व में शंघाई के ऐतिहासिक यू गार्डन (Yu Garden) में केक कटिंग का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी व्यापारियों ने भाग लिया और “अशोक गहलोत जिंदाबाद” के नारों के साथ केक काटकर खुशी मनाई। शंघाई में हुए इस सेलिब्रेशन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में गहलोत के बढ़ते वैश्विक कद के रूप में देखा जा रहा है।

देखें VIDEO

क्यों ऐतिहासिक है ये जगह?

शंघाई का यू गार्डन
शंघाई का यू गार्डन

शंघाई का यू गार्डन (Yu Garden), जिसे “युयुआन” के नाम से भी जाना जाता है, चीन के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शास्त्रीय उद्यानों में से एक है। 400 साल से भी अधिक पुराना यह उद्यान मिंग राजवंश (Ming Dynasty) की वास्तुकला और जियांगनान (Jiangnan) शैली के लैंडस्केपिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है। यह उद्यान लगभग 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) में फैला हुआ है और इसमें 40 से अधिक दर्शनीय स्थल हैं। 

… इधर राजस्थान में ‘सेवा ही संकल्प’

जहाँ चीन में जश्न का माहौल रहा, वहीं राजस्थान में गहलोत के समर्थकों ने इसे ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। हालांकि अशोक गहलोत खुद वर्तमान में मुंबई दौरे पर हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ।

  • राजधानी का नजारा: जयपुर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर, सेनेटरी नेपकिन वितरण और शीतल पेयजल जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।
  • मानव एवं जीव सेवा: बीकानेर के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे से ही सेवा कार्य शुरू हो गए। मुरलीधर गोचर क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी (बाजरा, ज्वार, मूंग) की व्यवस्था की गई।
  • सोशल मीडिया पर ट्रेंड: ट्विटर (X) और फेसबुक पर ‘अशोक गहलोत’ सुबह से ही ट्रेंड कर रहे हैं, जहाँ देश-दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

सीएम भजनलाल ने दी बधाई 

कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने भी दी बधाई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *