छत्तीसगढ़ में एक और शहर बनेगा नगर पालिका, बढ़ेगा बजट, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ में एक और शहर बनेगा नगर पालिका, बढ़ेगा बजट, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की बड़ी घोषणा

Chhattisgarh News: साय सरकार ने एक और शहर को नगर पालिका बनाने का बड़ा ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के घोषणा से क्षेत्र वासियों में जबरदस्त खुशी है। बता दें कि हाल ही में साय सरकार ने राजिम को नगर पालिका का दर्जा दिया हैै। वहीं अब कुछ महीनों का दुर्ग जिले के धमधा को नगर पालिका बनाने की घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया है।

Chhattisgarh News: लोगों की मांग हुई पूरी, अब बढ़ेगा बजट

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने धमधा को नगर पालिका में उन्नयन की घोषणा की। बता दें कि धमधावासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। नगर पालिका के रूप में उन्नयन के बाद शहर को विकास कार्यों के लिए और ज्यादा राशि मिलेगी साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने वाली उप मुख्यमंत्री साव की इस घोषणा से धमधा के सुव्यवस्थित विकास तथा जनसुविधाएं विकसित करने के कामों को और अधिक गति मिलेगी।

dhamdha nagar palika

7 करोड़ के विकाय कार्यों का लोकार्पण

धमधा प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने करीब 7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 4 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने शहर के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। साव ने बताया कि विगत दो वर्षों में धमधा नगर पंचायत के विकास के लिए 13 करोड़ रुपए दिए गए हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास के लिए सक्रियता और गंभीरता से काम किए जा रहे हैं।

dhamdha nagar palika

स्कूल शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधायकगण सर्वश्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू और ललित चन्द्राकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, धमधा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र दानी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष लिमन साहू और पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू सहित सुरेन्द्र कौशिक, जितेन्द्र वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

और भी है संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, बढ़ेगा बजट, लोगों में जबरदस्त उत्साह…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *