मेरठ नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण में धांधली का आरोप:पार्षद बोले- होटल में बैठ कर लगाई जा रही फील्ड की फर्जी ग्राउंड रिपोर्ट

मेरठ नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण में धांधली का आरोप:पार्षद बोले- होटल में बैठ कर लगाई जा रही फील्ड की फर्जी ग्राउंड रिपोर्ट

मेरठ नगर निगम के वार्ड-50 के पार्षद संजय सिंह सैनी ने शहर में चल रही स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर हस्तक्षेप के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद संजय सिंह सैनी मंगलवार को 22-बी होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने आरोप लगातया कि सर्वेक्षण टीम को निगम अधिकारियों द्वारा यहां ठहराया गया है और जमीनी स्तर की रिपोर्ट बिना फील्ड पर जाए यहीं से लगाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वेक्षण टीम को सीधे वार्डों में जाकर निरीक्षण और मूल्यांकन करना चाहिए, लेकिन नगर निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी, जिनका सर्वेक्षण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। संजय सिंह सैनी का कहना है कि इस तरह का हस्तक्षेप मेरठ की जनता के साथ धोखा है और इससे सर्वेक्षण की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच दिए जा रहे हैं। साथ ही 22-बी में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कराई गई हैं। पार्षद ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का कार्य सीधे जनता के बीच जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना और सही रिपोर्ट तैयार करना है। यदि बाहरी हस्तक्षेप होता है तो सर्वेक्षण की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *