Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के मामले में स्पष्ट जवाब नहीं देने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव और तीन वरिष्ठ अधिकारियों को समन जारी कर अदालत में पेश होने को कहा। राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से यह जवाब नहीं दिया कि क्या उसके बिजली निगम, रिहंद नदी से पानी निकालने के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज पर शुल्क लगाने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत हैं या नहीं। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति राजीव भारती की पीठ ने मुख्य सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया।

पीठ ने अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक को 31 अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। पीठ ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *