वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू:DM के निर्देश पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम, कर्मियों ने लगाया गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप

वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू:DM के निर्देश पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम, कर्मियों ने लगाया गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप

ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर के प्रबंधक अविनाश कुमार के खिलाफ शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई है। सुपौल जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम बुधवार को अस्पताल पहुंची। टीम ने आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच दल में रेफरल अस्पताल राघोपुर के डॉ. दीप नारायण राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के डॉ. अर्जुन चौधरी और बलुआ-बाजार, छातापुर के डॉ. राजकिशोर सिंह शामिल हैं। टीम सदस्य डॉ. दीप नारायण राम ने बताया कि प्रबंधक अविनाश कुमार, डीएस डॉ. अमित कुमार, डॉ. सकील रहमान, कुछ परिचारी और जिला मंत्री आशीष देव के बयान लिए गए। टीम बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन और जिलाधिकारी को सौंपेगी। जांच जिलाधिकारी कार्यालय की मौखिक शिकायत और भाजपा सुपौल के पत्र पर आधारित है। टीम को तीन दिनों में रिपोर्ट देनी है। कर्मियों ने प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना, काम के फोन पर डांटने-गाली देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने सबूत होने की बात कही है और प्रबंधक के ट्रांसफर की मांग की है। ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर के प्रबंधक अविनाश कुमार के खिलाफ शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई है। सुपौल जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम बुधवार को अस्पताल पहुंची। टीम ने आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच दल में रेफरल अस्पताल राघोपुर के डॉ. दीप नारायण राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के डॉ. अर्जुन चौधरी और बलुआ-बाजार, छातापुर के डॉ. राजकिशोर सिंह शामिल हैं। टीम सदस्य डॉ. दीप नारायण राम ने बताया कि प्रबंधक अविनाश कुमार, डीएस डॉ. अमित कुमार, डॉ. सकील रहमान, कुछ परिचारी और जिला मंत्री आशीष देव के बयान लिए गए। टीम बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन और जिलाधिकारी को सौंपेगी। जांच जिलाधिकारी कार्यालय की मौखिक शिकायत और भाजपा सुपौल के पत्र पर आधारित है। टीम को तीन दिनों में रिपोर्ट देनी है। कर्मियों ने प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना, काम के फोन पर डांटने-गाली देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने सबूत होने की बात कही है और प्रबंधक के ट्रांसफर की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *