पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में गंडक नदी के उफान से उत्पन्न बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बुधवार को SDM चांदनी कुमारी ने मंगलपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। एसडीएम चांदनी कुमारी ने गंडक नदी के तटवर्ती और निचले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के बहाव और कटाव की स्थिति को देखा। इसके बाद वे सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं और उनकी समस्याओं को सुना। पीड़ितों की सुनीं समस्याएं, राहत का दिया भरोसा एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनके रहने, खाने और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों से उनकी तत्काल जरूरतों के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक राहत सामग्रियां और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बगहा-2 के अंचल अधिकारी (CO) वसीम अकरम, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि पप्पू जी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजन जी सहित कई स्थानीय समाजसेवी और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में गंडक नदी के उफान से उत्पन्न बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बुधवार को SDM चांदनी कुमारी ने मंगलपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। एसडीएम चांदनी कुमारी ने गंडक नदी के तटवर्ती और निचले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के बहाव और कटाव की स्थिति को देखा। इसके बाद वे सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं और उनकी समस्याओं को सुना। पीड़ितों की सुनीं समस्याएं, राहत का दिया भरोसा एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनके रहने, खाने और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों से उनकी तत्काल जरूरतों के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को तत्काल आवश्यक राहत सामग्रियां और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बगहा-2 के अंचल अधिकारी (CO) वसीम अकरम, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि पप्पू जी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजन जी सहित कई स्थानीय समाजसेवी और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे।

