‘अखिलेश यादव को डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए’, TMC के लिए क्या बोल गए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक?

Keshav Prasad Maurya Targeted Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने इंडिया ब्लॉक को हताश और निराश करार देते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब विकास की मुख्यधारा में आएगा। 9 मई को बंगाल की जनता को अपना नया CM मिलेगा।

‘PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा’

लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, ” समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC)या कांग्रेस के नेता हों, इंडिया ब्लॉक के सभी लोग, वे पूरी तरह हताश और निराश हैं। अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। आजादी के बाद पीछे छूट गए बंगाल को मुख्यधारा में लाया जाएगा। वहां इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, कानून-व्यवस्था सुधरेगी और विकसित भारत के संकल्प को बंगाल भी पूरा करेगा।”

जनगणना के पहले चरण को लेकर क्या अपील की?

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जनगणना के पहले चरण को लेकर प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग ऑनलाइन या फिजिकल फॉर्म भरकर जनगणना प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। इससे आगे के संवैधानिक कार्य समय पर हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने खुद ऑनलाइन जनगणना प्रपत्र भर दिया है। उन्होंने कहा कि भवन गणना के बाद जाति जनगणना भी कराई जाएगी।

क्या बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य?

दूसरी ओर, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोगों को भवन गणना का बहुत दिनों से इंतजार था। यह जनगणना नहीं बल्कि भवनों की गणना है। इसके बाद होने वाली जनगणना में जाति जनगणना को भी शामिल किया गया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 9 मई बंगाल के लिए ऐतिहासिक है।

‘अखिलेश यादव को डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए’

उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और यूपी में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसके बाद बंगाल में भाजपा जिस तरह लगातार मजबूत हुई है, वह वहां की जनता के समर्थन से संभव हो पाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ”मुझे लगता है कि सपा मुखिया को डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं दे रही हैं और अखिलेश यादव का विभिन्न विपक्षी नेताओं से मिलना उनकी हताशा को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुंगेरीलाल वाले हसीन सपने कभी पूरे नहीं होंगे। 2027 में अखिलेश यादव को सैफई लौटना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *