कमरे में बंद कर पीटा, नाबालिग ने दी जान:3 वर्षीय बच्चे को लगी थी बाइक से टक्कर; 5 लोगों ने दी गोली मारने की धमकी

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र (सकरवाड़ा गांव) में 16 वर्षीय नाबालिग ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बाइक से हुए हादसे के बाद 5 लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने परिजनों के प्रदर्शन के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 16 अप्रैल को सकरवाड़ा निवासी कार्तिक चौहान की बाइक से गांव के एक 3 वर्षीय बच्चे को टक्कर लग गई थी। हादसे के बाद बच्चे के परिजन विक्की उर्फ सुशील डेहरिया, पिंकू डेहरिया, रवि डेहरिया, विशाल डेहरिया और आरती डेहरिया कार्तिक को अपने घर ले गए। गोली मारने की धमकी दी, आहत होकर खाया जहर परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने कार्तिक को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। उसे जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी गई। इस घटना से मानसिक रूप से आहत कार्तिक ने बाद में जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाने पर शव रखकर प्रदर्शन, BNS की धाराओं में FIR कार्तिक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर थाने में जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर सभी 5 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया, “मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *