आज राज्योत्सव का समापन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे। इसी बीच रायपुर जिला खाद्य विभाग का एक आदेश चर्चा है। इसमें विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्योत्सव के शासकीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य नियंत्रक, रायपुर की ओर से 2 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 3 नवंबर को शाम 4 से 7 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्हें आपसी समन्वय से सौंपे गए दायित्व निभाने और व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राशन दुकान संचालकों को भी बुलावा आदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, संचालक और विक्रेताओं को भी नहीं छोड़ा गया है। उन्हें अपने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के सामने तय समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

