स्पाइसजेट एयरलाइंस की लेट-लतीफी से पैसेंजर परेशान:जयपुर-दुबई फ्लाइट आज 4:30 घंटे लेट, 5 दिन से जयपुर में खड़ा इंडिगो का एयरक्राफ्ट ठीक

स्पाइसजेट एयरलाइंस की लेट-लतीफी से पैसेंजर परेशान:जयपुर-दुबई फ्लाइट आज 4:30 घंटे लेट, 5 दिन से जयपुर में खड़ा इंडिगो का एयरक्राफ्ट ठीक

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट साढ़े 4 घंटे से ज्यादा लेट रहेगी। फ्लाइट शाम 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होनी थी, लेकिन अब रात 11 बजकर 35 मिनट तक उड़ान भरने की संभावना है। इससे दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, 29 अक्टूबर को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर में ग्राउंडेड इंडिगो का विमान ठीक हो गया है। यह आज खाली दिल्ली रवाना हो सकता है। दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को देर रात तक इंतजार स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-5124 जयपुर से दुबई के लिए निर्धारित समय शाम 6 बजकर 55 मिनट रवाना नही हो सकेगी। अब इसके रात 11 बजकर 35 मिनट तक उड़ान भरने की संभावना है। निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटे से ज्यादा की देरी के कारण पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ेगा। इस देरी से दुबई पहुंचने का समय भी आगे बढ़ेगा। जिन पैसेंजर्स की आगे की यात्रा, होटल चेक-इन या अन्य जरूरी व्यवस्थाएं हैं, उनके कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। देर रात उड़ान होने से पैसेंजर्स को अपनी आगे की यात्रा के लिए भी समय के हिसाब से बदलाव करना पड़ सकता है। 5 दिन से जयपुर में खड़ा इंडिगो का विमान आज दिल्ली जा सकता है इंडिगो का विमान 29 अक्टूबर को तकनीकी खराबी आने के बाद से जयपुर एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड है। फ्लाइट संख्या 6E-816 के रूप में विमान जयपुर से हैदराबाद जाने वाला था। बोर्डिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान उड़ान नहीं भर सका। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की तकनीकी खराबी ठीक कर दी है। ऐसे में मंगलवार को विमान खाली दिल्ली रवाना हो सकता है। विमान पिछले 5 दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। हालांकि, उसके रवाना होने का अंतिम समय अभी स्पष्ट नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *