प्लॉट विवाद में मारपीट और लूटपाट का संगीन आरोप:SSP से शिकायत, विपक्षियों पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश का आरोप

प्लॉट विवाद में मारपीट और लूटपाट का संगीन आरोप:SSP से शिकायत, विपक्षियों पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश का आरोप

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर मारपीट, रुपये छीनने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहल्ला तीरगरान निवासी तसलीम पुत्र मुस्तफा मंगलवार कोदोपहर करीब एक बजे पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता ने विपक्षियों पर फर्जी मेडिकल कराने और उसे व उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश का भी आरोप लगाया है। पीड़ित तसलीम के मुताबिक, एक और 2 नवंबर की सुबह वह मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान प्लॉट के काम को लेकर इसरार पुत्र मंजूर से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसरार ने उसके साथ मारपीट की, 1150 रुपये छीन लिए और गोली मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में तसलीम ने इसरार के अलावा इलाही, फाजिल, आरिफ, वाजिद, शाहिद, हाजी अली, कादिर समेत अन्य लोगों के नाम शामिल किए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी सरकारी संपत्तियों, जैसे कब्रिस्तान, डब्लू.डी.ओ. और कमेले आदि पर कथित अवैध कब्जे के मामलों में शामिल हैं। इन मामलों को लेकर उससे रंजिश रखते हैं और नगर पंचायत चेयरमैन का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। तसलीम ने आरोप लगाया कि 2 नवंबर को एसडीएम सदर के समक्ष पेश होने के बाद विपक्षियों ने चेयरमैन के साथ मिलकर साजिश रची और इसरार का झूठा मेडिकल कराया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने, कथित फर्जी मेडिकल और धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *