प्रतापगढ़ में 286 जोड़ों ने लिए सात फेरे:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विधायक राजेंद्र मौर्य ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

प्रतापगढ़ में 286 जोड़ों ने लिए सात फेरे:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विधायक राजेंद्र मौर्य ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

प्रतापगढ़ जीआईसी मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 286 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। एक साथ सैकड़ों जोड़ों का विवाह होने से मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा। 310 जोड़ों का रखा गया था लक्ष्य समाज कल्याण विभाग ने पहले चरण में 310 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 286 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 1,155 जोड़ों का विवाह चार चरणों में कराया जाएगा। इसके लिए 3, 6, 16 और 19 नवंबर की तारीखें तय की गई हैं। हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च नागेंद्र कुमार मौर्य के मुताबिक, योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये की सहायता निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। उपहार सामग्री पर 21 हजार और विवाह आयोजन की व्यवस्था पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गृहस्थी के सामान के साथ मिलेंगे उपहार नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा। वधू को साड़ी, ब्लाउज, पांच-पांच पेटीकोट और चुनरी मिलेगी। वहीं, वर को पैंट-शर्ट का कपड़ा और सवा दो मीटर का गमछा या फेंटा दिया जाएगा। उपहार सामग्री में आठ किलोग्राम का स्टील डिनर सेट, पांच लीटर का ब्रांडेड प्रेशर कुकर, पांच किलोग्राम की एल्यूमीनियम कढ़ाही, ट्रॉली बैग और 16 आइटम वाली वैनिटी किट शामिल हैं। इसके अलावा दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, 10 लीटर का कूलकेस और आयरन प्रेस भी दिए जाएंगे। बिस्तर के सामान में डबल बेड की चादर, तकिया कवर, सिंगल बेड का कंबल, गद्दा और तकिया शामिल हैं। सुहाग सामग्री के रूप में सिंदूरदान (सिन्होरा), दो दर्जन लाल कांच की चूड़ियां और कंगन दिए जाएंगे। लड्डू, मेवे और फोटो भी मिलेंगी खानपान की सामग्री में वर-वधू को पांच-पांच किलोग्राम लड्डू दिए जाएंगे। इसके अलावा बादाम, अखरोट, मखाना और किशमिश अलग-अलग पैकेट में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक जोड़े को एक-एक सूखा नारियल भी दिया जाएगा। विवाह की यादों को संजोने के लिए एलबम के साथ वर-वधू की पांच-पांच फोटो भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता मिल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *