एसडीओ पर स्टांप चोरी में 3 लाख का जुर्माना:बुलंदशहर में रजिस्ट्री में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई, पत्नी की शिकायत पर जांच

एसडीओ पर स्टांप चोरी में 3 लाख का जुर्माना:बुलंदशहर में रजिस्ट्री में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई, पत्नी की शिकायत पर जांच

बुलंदशहर में बिजली विभाग के एसडीओ कृष्णा कौशिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसडीओ रहते हुए यमुनापुरम में खरीदी गई कोठी के बैनामे में स्टांप चोरी का मामला सामने आया है। पत्नी की शिकायत के आधार पर हुई जांच में एआईजी स्टांप ने उन पर करीब 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कृष्णा कौशिक पर भ्रष्टाचार, बेनामी संपत्ति जुटाने और पत्नी का जबरन गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप हैं। इस मामले में बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली में पहले से एफआईआर दर्ज है। पिता के नाम पर प्लॉट, नोएडा में फ्लैट खरीदने का भी आरोप आरोप है कि सिकंदराबाद में तैनाती के दौरान कृष्णा कौशिक ने अपने पद का दुरुपयोग कर संपत्तियां जुटाईं। उन्होंने अपने पिता के नाम पर सिकंदराबाद की नीलकंठ कॉलोनी में करीब 200 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट खरीदा। इसके अलावा बुलंदशहर के यमुनापुरम क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान खरीदा। नोएडा की गोदरेज आर्डन सोसाइटी में भी करोड़ों रुपये का फ्लैट खरीदे जाने का खुलासा होने का दावा किया गया है। एसडीओ का विवादों से पुराना नाता रहा है। सिकंदराबाद खंड में तैनाती के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक बिजली कनेक्शन के एवज में कथित तौर पर 50 हजार रुपये लेते दिखाई दिए थे। उस समय तत्कालीन एमडी मेरठ ईशा दुहन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके अलावा उन पर 30 से 35 लाख रुपये कीमत की ‘रॉकस्टार नंबर 0007’ वाली थार रॉक्स गाड़ी से चलने और अपने घर को आलीशान तरीके से मॉडिफाई कराने के आरोप भी लगे हैं। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चेयरमैन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी के निर्देश पर विजिलेंस और शिकायत प्रकोष्ठ ने विभागीय जांच तेज कर दी है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी रवीश गुप्ता ने पुष्टि की है कि लखनऊ स्थित शक्ति भवन के शिकायत प्रकोष्ठ से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *