SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़:दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे

SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़:दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक को इस तिमाही में कुल ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का मुनाफा हुआ था। बैंक की मुख्य कमाई लोगों को दिए गए कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से होती है। इसे NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं। इस तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹49,142 करोड़ पर पहुंच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 15% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल यह करीब ₹42,847 करोड़ थी। लोन बांटने और जमा पैसों में ग्रोथ डूबा हुआ पैसा कम हुआ, लोन वसूली तेज बैंक के ग्राहकों के दिए कर्ज की स्थिति यानी एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। यानी लोगों को दिया गया पैसा समय पर वापस लौट रहा है और बैंक का डूबा हुआ पैसा कम हुआ है। बैंक का वास्तविक फंसा हुआ कर्ज यानी नेट NPA अनुपात घटकर मात्र 0.36% रह गया है, जो इससे ठीक पिछली तिमाही में 0.38% और पिछले साल की समान तिमाही में 0.42% था। अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे नतीजों से SBI का शेयर 1% चढ़ा रिजल्ट के बाद SBI का शेयर आज 1% चढ़कर 995 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में यह 4% और एक साल में 5% चढ़ा है। बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 7% गिरा है। SBI का मार्केट कैप 9.15 लाख करोड़ रुपए है। ब्रोकरेज फर्मों की शेयर खरीदने की सलाह, टारगेट ₹1370 देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 55.5% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *