भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा आंशिक रद्द:5 नवंबर को बोरीवाली तक ही जाएगी, प्लेटफार्म निर्माण के कारण फैसला

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा आंशिक रद्द:5 नवंबर को बोरीवाली तक ही जाएगी, प्लेटफार्म निर्माण के कारण फैसला

भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 5 नवंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 5 नवंबर को भिवानी से प्रस्थान करेगी। वह रेल बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। भिवानी से 2:35 पर रवाना होती है
यह ट्रेन दोपहर बाद 2:35 बजे भिवानी रेलवे स्टेशन से रवाना होती। इसके बाद 3 बजे चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से, 3:32 बजे कोसली रेलवे स्टेशन से, 4:40 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से, 5:32 बजे अलवर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 7:50 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन से, 9 बजकर 5 मिनट पर किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से, 10:15 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से, रात 10:48 बजे नसीराबाद से रवाना होती है। वहीं ट्रेन अलग दिन सुबह 12:30 बजे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से, 2:15 बजे चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से, 3:03 बजे निमाच रेलवे स्टेशन से, 3:44 बजे मांदसौर रेलवे स्टेशन से, 5:05 बजे रतलम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद 9 बजे बड़ोदरा रेलवे स्टेशन से, 11:33 बजे सूरत रेलवे स्टेशन से, दोपहर बाद 1:35 वापी रेलवे स्टेशन से, 3:20 बजे बोरीवाली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 4 बजकर 10 मिनट पर मुंबई बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *