ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। वे जून 2025 में वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास लिया है। हालांकि, वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग खेलते रहेंगे। टीम के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन तक है। वे IPL में भी खेल सकते हैं। मैक्सवेल ने आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ खेला था। यह ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप मैच था। 130 टी-20 इंटरनेशनल खेले मैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट भी खेले। इसमें 339 रन बनाए। उनका इकलौता टेस्ट शतक 2017 में भारत के खिलाफ रांची में आया था। फ्यूचर को लेकर लगातार बातचीत, पर दबाव नहीं था मैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। MCG में विदाई मैच की उम्मीद थी इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे में मेलबर्न में एक टी-20 मैच खेला जाएगा। मैक्सवेल को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड उन्हें अपने घरेलू मैदान MCG पर विदाई मैच खेलने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में यह फॉर्मेट उनके लिए घर जैसा रहा है, इसलिए वे मेलबर्न में यादगार विदाई चाहते थे। मैक्सवेल ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में खेलने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने BBL की तैयारी को प्राथमिकता दी। वे घुटने की चोट से उबरने के लिए 8 हफ्ते तक रिहैब करेंगे, ताकि बिग बैश लीग के लिए फिट हो सकें। ———————-
यह खबर भी पढ़ें… रोहित-विराट 7 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली फरवरी 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर साथ खेलेंगे। दोनों आखिरी बार 29 फरवरी 2020 में को हैमिल्टन में तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में उतरे थे। इसके बाद वे 4 नवंबर को पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक साथ उतरेंगे। पूरी खबर…
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टॉप स्कोरर, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

