जनहित के मुद्दों को लेकर आज महापंचायत का विरोध प्रदर्शन:रोहतक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन

जनहित के मुद्दों को लेकर आज महापंचायत का विरोध प्रदर्शन:रोहतक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन

रोहतक में जनहित के मुद्दों को लेकर सामाजिक संगठनों की महापंचायत आज विरोध प्रदर्शन करते हुए डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी। साथ ही 26 नवंबर को दिल्ली में किसान आंदोलन का ऐलान भी किया गया है, जिसमें देशभर के किसान शामिल होंगे। किसान नेता अनूप सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को महापंचायत करके कई अहम निर्णय लिए गए थे, जिसमें आज प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। बाजरा व धान की एमएसपी रेट पर समुचित खरीद करने, सस्ता व असली खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने, गुरुग्राम व नूंह समेत बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। सीएम से मिलकर कार्रवाई की करेंगे मांग
किसान नेता अनूप सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी भी मुलाकात की जाएगी। अगर सीएम ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो फरवरी 2027 में विधानसभा
सत्र के दौरान जिला स्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। 26 नवम्बर को दिल्ली में किसान आन्दोलन
किसान नेता अनूप सिंह ने कहा कि सभी फसलों के लिए लागत से डेढ़ गुना, एमएसपी रेट पर तमाम फसलों की सरकारी खरीद का कानून बनाने, कर्ज मुक्ति लागू करने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता-वार्ता पर पूर्ण विराम लगाने, चार लेबर कोड रद्द करने, एसआईआर रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर दिल्ली में 26 नवंबर को आंदोलन किया जाएगा। किसानों की याद में शहीद स्थल के लिए भूमि देने की मांग
किसान नेता अनूप सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सिंघु व टिकरी बॉर्डरों पर दिल्ली किसान आंदोलन में मारे गए 736 किसानों की याद में शहीद स्थल बनाने के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। किसानों ने अपने हक के लिए संघर्ष करते हुए जान गंवाई, जो किसी शहीद से कम नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *