IGRS रैंकिंग में औरैया पुलिस पहले स्थान पर:75 जिलों में अव्वल, जिले के 9 थाने भी रहे टॉपर

IGRS रैंकिंग में औरैया पुलिस पहले स्थान पर:75 जिलों में अव्वल, जिले के 9 थाने भी रहे टॉपर

औरैया पुलिस अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के 75 जिलों में पहले स्थान पर रही। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण का मूल्यांकन किया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जिले की पुलिस टीम ने शिकायतों पर कार्रवाई की। जिले के नौ थानों को भी थाना स्तर की रैंकिंग में पहला स्थान मिला।
इन थानों में बिधूना, अछल्दा, सहायल, एरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, फफूंद और महिला थाना शामिल हैं। इन सभी को शत-प्रतिशत कार्रवाई के आधार पर पहला स्थान मिला।
पुलिस विभाग के मुताबिक, शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों, थाना समाधान दिवस और उच्चाधिकारियों के जरिए मिली थीं। विभाग ने इनका समयसीमा में निस्तारण किया और नियमित समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आईजीआरएस सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया और आगे भी जिम्मेदारी से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *