रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों ने दिया एकता का संदेश:झालावाड़ मिनी सचिवालय से शुरू हुई दौड़, विजय राजे राजमाता खेल संकुल पहुंची

रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों ने दिया एकता का संदेश:झालावाड़ मिनी सचिवालय से शुरू हुई दौड़, विजय राजे राजमाता खेल संकुल पहुंची

राष्ट्रीय एकता दिवस पर झालावाड़ में रन फॉर यूनिटी निकाली गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। दौड़ मिनी सचिवालय से शुरू हुई। प्रतिभागी नेशनल हाईवे और शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए विजय राजे राजमाता खेल संकुल पहुंचे। यहां दौड़ का समापन हुआ। रास्ते में लोगों ने भी दौड़ देखी। इसके बाद खेल संकुल में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ देशवासियों के बीच सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। पटेल ने देश की अलग-अलग रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को याद करते हुए देशभर में रन फॉर यूनिटी समेत कई कार्यक्रम होते हैं। झालावाड़ की दौड़ में हिंदुस्तान स्काउट गाइड्स, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के जवान, स्कूल के बच्चे और अलग-अलग विभागों के लोग शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *