PUTA चुनाव: अध्यक्ष और महासचिव प्रत्याशियों के बीच आज बहस:उम्मीदवार रखेंगे अपनी प्राथमिकताएं, 126 महिला शिक्षिकाओं के वोट पर टिकी नजरें

PUTA चुनाव: अध्यक्ष और महासचिव प्रत्याशियों के बीच आज बहस:उम्मीदवार रखेंगे अपनी प्राथमिकताएं, 126 महिला शिक्षिकाओं के वोट पर टिकी नजरें

पटना यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव के लिए आज जय प्रकाश नारायण अनुषद भवन में प्रेसिडेंशियल और जनरल सेक्रेटरी पद के प्रत्याशियों के बीच चुनावी डिबेट आयोजित की गई है। सभी उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं और विचार रखने के लिए समान समय दिया जाएगा। आचार संहिता के तहत व्यक्तिगत टिप्पणी और निराधार आरोप लगाने पर रोक रहेगी। पूटा चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 4 और महासचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के 2 पदों के लिए सबसे अधिक 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 126 महिला वोटर तय करेंगी जीत इस चुनाव में महिला शिक्षिकाओं का मतदान नतीजों को प्रभावित कर सकता है। विश्वविद्यालय में कुल 419 शिक्षक मतदाता हैं, जिनमें 126 महिलाएं शामिल हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 30 प्रतिशत है। ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी महिला शिक्षिकाओं का समर्थन हासिल करने के लिए संपर्क अभियान तेज कर रहे हैं। महिला मतदाताओं का रुख किस पैनल की ओर रहेगा और क्या वे निर्दलीय महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देंगी, यह चुनाव के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होगा। मुख्य पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति अध्यक्ष (1 पद, 4 प्रत्याशी): कुमार सत्येंद्र यादव (सांख्यिकी विभाग), शंकर कु. (भौतिकी विभाग), शिव सागर प्रसाद (IPRS) और सुप्रिया कृष्णन (PMIR) उपाध्यक्ष (2 पद, 3 प्रत्याशी): अर्चना जायसवाल (MMC), सलीम जावेद (पटना लॉ कॉलेज) और सुप्पन प्रसाद सिंह (VMV) महासचिव (1 पद, 5 प्रत्याशी): आशुतोष (रसायन विज्ञान, BNC), आशुतोष पांडेय (साख्यिकी, BNC), बीरेंद्र (पटना लॉ कॉलेज), दीप नारायण (पटना ट्रेनिंग कॉलेज) और शेखर (भूगर्भशास्त्र, साइंस कॉलेज) संयुक्त सचिव (2 पद, 10 प्रत्याशी): अनीता कुमारी, प्रेम प्रकाश पंकज, मधु कुमारी गुप्ता, हरीशदास, सूर्यनाथ सिंह, शोभन चक्रवर्ती, रीना कुमारी, जयेंद्र कुमार मोनू, राजीव कुमार और हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष (1 पद, 3 प्रत्याशी): नकवी अहमद जॉन (अंग्रेजी विभाग, पटना कॉलेज), ज्योति चंद्रा (रसायन विभाग, PWC) और मो. जियाउल हसन (दर्शनशास्त्र विभाग, BNC) शिक्षकों की समस्याएं भी चुनावी मुद्दा पूटा चुनाव में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियां, शिक्षकों की पदोन्नति में देरी, वेतन विसंगतियां और कॉलेजों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की कमी प्रमुख मुद्दे हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नीतिगत फैसलों में शिक्षक संघ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना भी उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षक ऐसे नेतृत्व की उम्मीद कर रहे हैं, जो विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के सामने उनकी समस्याओं को मजबूती से रख सके। निर्विरोध चुने गए सदस्य पटना साइंस कॉलेज से संजीव कुमार, पटना वीमेंस कॉलेज से संविता शैवालिनी व अनीता कुमारी, विधि संकाय से रवींद्र कुमार, वाणिज्य संकाय से अजय कुमार साह, मानविकी संकाय से रमेश कुमार, स्नातकोत्तर विज्ञान से अमर नाथ कुमार और सुरभि सुमन, शिक्षा संकाय से बुद्ध प्रिया, बी.एन. कॉलेज से आशुतोष पांडेय व नंद किशोर चौधरी, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स से बिनोद कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। इन जगहों पर होगा चुनाव पटना यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव के लिए आज जय प्रकाश नारायण अनुषद भवन में प्रेसिडेंशियल और जनरल सेक्रेटरी पद के प्रत्याशियों के बीच चुनावी डिबेट आयोजित की गई है। सभी उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं और विचार रखने के लिए समान समय दिया जाएगा। आचार संहिता के तहत व्यक्तिगत टिप्पणी और निराधार आरोप लगाने पर रोक रहेगी। पूटा चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 4 और महासचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के 2 पदों के लिए सबसे अधिक 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 126 महिला वोटर तय करेंगी जीत इस चुनाव में महिला शिक्षिकाओं का मतदान नतीजों को प्रभावित कर सकता है। विश्वविद्यालय में कुल 419 शिक्षक मतदाता हैं, जिनमें 126 महिलाएं शामिल हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 30 प्रतिशत है। ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी महिला शिक्षिकाओं का समर्थन हासिल करने के लिए संपर्क अभियान तेज कर रहे हैं। महिला मतदाताओं का रुख किस पैनल की ओर रहेगा और क्या वे निर्दलीय महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देंगी, यह चुनाव के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होगा। मुख्य पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति अध्यक्ष (1 पद, 4 प्रत्याशी): कुमार सत्येंद्र यादव (सांख्यिकी विभाग), शंकर कु. (भौतिकी विभाग), शिव सागर प्रसाद (IPRS) और सुप्रिया कृष्णन (PMIR) उपाध्यक्ष (2 पद, 3 प्रत्याशी): अर्चना जायसवाल (MMC), सलीम जावेद (पटना लॉ कॉलेज) और सुप्पन प्रसाद सिंह (VMV) महासचिव (1 पद, 5 प्रत्याशी): आशुतोष (रसायन विज्ञान, BNC), आशुतोष पांडेय (साख्यिकी, BNC), बीरेंद्र (पटना लॉ कॉलेज), दीप नारायण (पटना ट्रेनिंग कॉलेज) और शेखर (भूगर्भशास्त्र, साइंस कॉलेज) संयुक्त सचिव (2 पद, 10 प्रत्याशी): अनीता कुमारी, प्रेम प्रकाश पंकज, मधु कुमारी गुप्ता, हरीशदास, सूर्यनाथ सिंह, शोभन चक्रवर्ती, रीना कुमारी, जयेंद्र कुमार मोनू, राजीव कुमार और हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष (1 पद, 3 प्रत्याशी): नकवी अहमद जॉन (अंग्रेजी विभाग, पटना कॉलेज), ज्योति चंद्रा (रसायन विभाग, PWC) और मो. जियाउल हसन (दर्शनशास्त्र विभाग, BNC) शिक्षकों की समस्याएं भी चुनावी मुद्दा पूटा चुनाव में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियां, शिक्षकों की पदोन्नति में देरी, वेतन विसंगतियां और कॉलेजों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की कमी प्रमुख मुद्दे हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नीतिगत फैसलों में शिक्षक संघ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना भी उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षक ऐसे नेतृत्व की उम्मीद कर रहे हैं, जो विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के सामने उनकी समस्याओं को मजबूती से रख सके। निर्विरोध चुने गए सदस्य पटना साइंस कॉलेज से संजीव कुमार, पटना वीमेंस कॉलेज से संविता शैवालिनी व अनीता कुमारी, विधि संकाय से रवींद्र कुमार, वाणिज्य संकाय से अजय कुमार साह, मानविकी संकाय से रमेश कुमार, स्नातकोत्तर विज्ञान से अमर नाथ कुमार और सुरभि सुमन, शिक्षा संकाय से बुद्ध प्रिया, बी.एन. कॉलेज से आशुतोष पांडेय व नंद किशोर चौधरी, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स से बिनोद कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। इन जगहों पर होगा चुनाव  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *