IIT धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत:पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ता था, पुलिस और संस्थान प्रबंधन जांच कर रहे

IIT धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत:पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ता था, पुलिस और संस्थान प्रबंधन जांच कर रहे

धनबाद के IIT (ISM) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत हो गई। वह एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिर गया था। घटना सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष थी। वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था। अशर्फी अस्पताल ले जाया गया
हॉस्टल से गिरने के बाद छात्र को धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसका शव अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। छात्र आठवीं मंजिल से कैसे गिरा और इसकी वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा। धनबाद के IIT (ISM) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत हो गई। वह एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिर गया था। घटना सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष थी। वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था। अशर्फी अस्पताल ले जाया गया
हॉस्टल से गिरने के बाद छात्र को धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसका शव अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। छात्र आठवीं मंजिल से कैसे गिरा और इसकी वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संस्थान प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *