एयरपोर्ट रोड पर क्रेन ने बाइक को मारी टक्कर:फाइनेंस कंपनी के दो ब्रांच मैनेजरों की मौत; मीटिंग में शामिल होने झाबुआ जा रहे थे

एयरपोर्ट रोड पर क्रेन ने बाइक को मारी टक्कर:फाइनेंस कंपनी के दो ब्रांच मैनेजरों की मौत; मीटिंग में शामिल होने झाबुआ जा रहे थे

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे नावदापथ ब्रिज के पास हुई। एक का एमवाय में और एक का जिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों युवक एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर काम करते थे। वे झाबुआ से इंदौर मीटिंग में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में रोहित मीणा निवासी सुगांव, जिला शाजापुर और नौशाद निवासी करई के पास का एक गांव, जिला शाजापुर शामिल हैं। दोनों कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे और काम के सिलसिले में इंदौर आ रहे थे। पीछे आ रहे साथियों ने देखा हादसा दोनों युवकों के साथ बाइक से पीछे आ रहे तेज रफ्तार क्रेन वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा उनके दो अन्य साथियों ने हादसा होते देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों के साथ काम करने वाले राहुल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वे चंदन नगर थाने पहुंचे और फिर अस्पताल आए। दोनों युवक उनके साथ ही कंपनी में काम करते थे। हादसे की खबर मिलने के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले में हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *