लोहारू में निकाली रन फॉर यूनिटी निकाली:पूर्व कृषि मंत्री, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी कर्मचारी दौड़े, राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

लोहारू में निकाली रन फॉर यूनिटी निकाली:पूर्व कृषि मंत्री, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी कर्मचारी दौड़े, राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

भिवानी जिले के लोहारू में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देवीलाल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी निकाली गई। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि रहे और एसडीएम मनोज दलाल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। दौड़ देवीलाल स्टेडियम से शुरू होकर देवीलाल चौक और भगत सिंह चौक से गुजरी और समापन स्वर्ण जयंती पार्क में हुआ। प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पटेल देश के पहले उपप्रधानमंत्री थे और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सरदार पटेल के योगदान पर डाला प्रकाश दलाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान के बारे में बताना जरूरी है। उनके मुताबिक, अंग्रेजों ने देश को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश की थी, लेकिन पटेल ने अपनी इच्छाशक्ति और नेतृत्व से देश को एकजुट किया। उन्होंने लोगों से पटेल के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। जेपी दलाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश में अफरा-तफरी का माहौल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनका समर्थन नहीं कर रही, इसलिए वे लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *