कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन से लापता युवक का शव आज नदी में मिला है। घटना भगवानपुर खीरी स्थित राजा शालिवाहन कॉलेज के पीछे की है। मृतक की पहचान मदन शर्मा के बेटे राहुल शर्मा(25) के रूप में हुई है। राहुल के पिता मदन शर्मा ने आशंका जताई कि उनके बेटे को नदी में धक्का दिया गया होगा। मदन शर्मा ने बताया कि राहुल 29 तारीख की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। वह दिनभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शाम से उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। थाने में आवेदन देने के बाद भी नहीं चला था पता परिजन ने 30 तारीख की सुबह भगवानपुर थाने में राहुल के लापता होने की शिकायत दी। थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन कल तक राहुल का पता नहीं चला। आज उसका शव नदी में मिला। मदन शर्मा ने कहा कि राहुल अच्छी तरह तैरना जानता था। इसलिए उन्हें यह आत्महत्या या सामान्य रूप से डूबने का मामला नहीं लगता। उन्होंने संदेह जताया कि किसी ने राहुल को नदी में धक्का दिया या उसके साथ कोई गलत काम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कारण राहुल अविवाहित था और मदन शर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह ससुराल में रहती है। घर में राहुल का छोटा भाई और छोटी बहन हैं। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन से लापता युवक का शव आज नदी में मिला है। घटना भगवानपुर खीरी स्थित राजा शालिवाहन कॉलेज के पीछे की है। मृतक की पहचान मदन शर्मा के बेटे राहुल शर्मा(25) के रूप में हुई है। राहुल के पिता मदन शर्मा ने आशंका जताई कि उनके बेटे को नदी में धक्का दिया गया होगा। मदन शर्मा ने बताया कि राहुल 29 तारीख की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। वह दिनभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शाम से उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। थाने में आवेदन देने के बाद भी नहीं चला था पता परिजन ने 30 तारीख की सुबह भगवानपुर थाने में राहुल के लापता होने की शिकायत दी। थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन कल तक राहुल का पता नहीं चला। आज उसका शव नदी में मिला। मदन शर्मा ने कहा कि राहुल अच्छी तरह तैरना जानता था। इसलिए उन्हें यह आत्महत्या या सामान्य रूप से डूबने का मामला नहीं लगता। उन्होंने संदेह जताया कि किसी ने राहुल को नदी में धक्का दिया या उसके साथ कोई गलत काम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कारण राहुल अविवाहित था और मदन शर्मा के चार बच्चों में सबसे बड़ा था। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह ससुराल में रहती है। घर में राहुल का छोटा भाई और छोटी बहन हैं। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।

