‘राहुल गांधी का फर्जी नैरेटिव फेल’:संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता को बीजेपी का स्टार प्रचारक बताया, बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना रहे

‘राहुल गांधी का फर्जी नैरेटिव फेल’:संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता को बीजेपी का स्टार प्रचारक बताया, बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना रहे

गयाजी में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से पार्टी के कामकाज से जुड़े हैं। तब से वे लगातार चुनाव हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी वे अपनी सीटें बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एक खतरनाक और फर्जी माहौल बनाया जा रहा है। जान बूझकर कोर्ट फीस में 220 रुपए कम डाले जाते हैं, ताकि मामले पर गंभीर चर्चा और सुनवाई ही न हो सके। चुनाव आयोग (CEC) जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना और देश में अराजकता फैलाना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पुरानी आदत बन चुकी है। रिजीम चेंज’ का खेल और विदेशी ताकतों का एजेंडा संजय जायसवाल ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि जब ये लोग जनता के वोटों से सरकार नहीं बदल पाते, तो विदेशी धन और अंतर्राष्ट्रीय साजिशों के जरिए देश में ‘रिजीम चेंज’ और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करते हैं। आरोप लगाया कि चीन के पैसों से वित्तपोषित लोग और विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने में लगी है। ताकि देश आर्थिक रूप से आगे न बढ़ सके। लेकिन भारत की जनता बेहद समझदार है और वह इन साजिशों को अच्छी तरह समझती है। मतदाता सूची (SIR) पर विपक्षी झूठ बेनकाब बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष 20 दिनों तक फर्जी नैरेटिव चलाता रहा, लेकिन एक भी व्यक्ति सामने आकर यह नहीं कह सका कि उसका नाम गलत ढंग से काटा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 1 नवंबर को जो रैली करने जा रहे हैं। उसमें केवल वही लोग शामिल हों जिनका मतदाता सूची से नाम कटा है। 5 नवंबर को निकलेगी भव्य पदयात्रा बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि पार्टी आगामी 5 नवंबर को गयाजी में एक विशाल पदयात्रा निकालेगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। पदयात्रा के माध्यम से जनता को इस अंतरराष्ट्रीय साजिश के प्रति जागरूक किया जाएगा। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यों पर अटूट विश्वास जताया है और देश विरोधी ताकतों के हर षड्यंत्र को जनता करारा जवाब देगी। वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि भाजपा राहुल गांधी को एस्ट मानती है या फिर कुछ और इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। गयाजी में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से पार्टी के कामकाज से जुड़े हैं। तब से वे लगातार चुनाव हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी वे अपनी सीटें बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एक खतरनाक और फर्जी माहौल बनाया जा रहा है। जान बूझकर कोर्ट फीस में 220 रुपए कम डाले जाते हैं, ताकि मामले पर गंभीर चर्चा और सुनवाई ही न हो सके। चुनाव आयोग (CEC) जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना और देश में अराजकता फैलाना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पुरानी आदत बन चुकी है। रिजीम चेंज’ का खेल और विदेशी ताकतों का एजेंडा संजय जायसवाल ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि जब ये लोग जनता के वोटों से सरकार नहीं बदल पाते, तो विदेशी धन और अंतर्राष्ट्रीय साजिशों के जरिए देश में ‘रिजीम चेंज’ और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करते हैं। आरोप लगाया कि चीन के पैसों से वित्तपोषित लोग और विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने में लगी है। ताकि देश आर्थिक रूप से आगे न बढ़ सके। लेकिन भारत की जनता बेहद समझदार है और वह इन साजिशों को अच्छी तरह समझती है। मतदाता सूची (SIR) पर विपक्षी झूठ बेनकाब बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष 20 दिनों तक फर्जी नैरेटिव चलाता रहा, लेकिन एक भी व्यक्ति सामने आकर यह नहीं कह सका कि उसका नाम गलत ढंग से काटा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 1 नवंबर को जो रैली करने जा रहे हैं। उसमें केवल वही लोग शामिल हों जिनका मतदाता सूची से नाम कटा है। 5 नवंबर को निकलेगी भव्य पदयात्रा बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि पार्टी आगामी 5 नवंबर को गयाजी में एक विशाल पदयात्रा निकालेगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। पदयात्रा के माध्यम से जनता को इस अंतरराष्ट्रीय साजिश के प्रति जागरूक किया जाएगा। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यों पर अटूट विश्वास जताया है और देश विरोधी ताकतों के हर षड्यंत्र को जनता करारा जवाब देगी। वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि भाजपा राहुल गांधी को एस्ट मानती है या फिर कुछ और इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *