पटना में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होगा और मौर्या होटल के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक जाएगा। बिहार भाजपा ने इस अभियान के जरिए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ सवाल उठाने और जनता के बीच कथित तौर पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान भाजपा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और विपक्ष की राजनीति को लेकर अपना पक्ष जनता के सामने रखने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में पहले चरण का कार्यक्रम बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया हैं कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राज्य में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में बिहार के सभी 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में पदयात्रा और अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों तक पहुंचने की योजना है। इसके बाद दूसरे चरण में अभियान को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों में पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देना है। कांग्रेस और विपक्ष पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन देशभर में झूठा नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करती है। सरावगी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया को लेकर भी कांग्रेस लगातार बयान दे रही है। लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है, लेकिन भाजपा का आरोप है कि विपक्ष अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। 5 नवंबर तक देशभर में चलाया जाएगा अभियान भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का पहला चरण 5 नवंबर तक देशभर में चलाया जाएगा। बिहार में भी इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की योजना प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक अभियान को विस्तार देने की है। पटना में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होगा और मौर्या होटल के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक जाएगा। बिहार भाजपा ने इस अभियान के जरिए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ सवाल उठाने और जनता के बीच कथित तौर पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान भाजपा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और विपक्ष की राजनीति को लेकर अपना पक्ष जनता के सामने रखने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में पहले चरण का कार्यक्रम बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया हैं कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राज्य में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में बिहार के सभी 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में पदयात्रा और अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों तक पहुंचने की योजना है। इसके बाद दूसरे चरण में अभियान को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों में पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देना है। कांग्रेस और विपक्ष पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन देशभर में झूठा नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करती है। सरावगी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया को लेकर भी कांग्रेस लगातार बयान दे रही है। लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है, लेकिन भाजपा का आरोप है कि विपक्ष अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। 5 नवंबर तक देशभर में चलाया जाएगा अभियान भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का पहला चरण 5 नवंबर तक देशभर में चलाया जाएगा। बिहार में भी इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की योजना प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक अभियान को विस्तार देने की है।

